Skip to main content

ग्रुप में गलत पोस्ट डालने पर पोस्ट करने वाला व ग्रुप एडमिन दोनों ही जिम्मेदार होंगे व दोनों पर ही कार्यवाही की जावेगी -एस पी हरदा

विगत दिनांे हरदा जिले में मोबाईल फोन, कम्प्युटर, ट्वीटर पर कतिपय व्यक्तियों द्वारा जाने अनजाने में अन्य स्थानों से प्राप्त साम्प्रदायिक, धार्मिक, व्यक्तिगत, व अश्लीलता फैलाने वाले, दूसरों को अपमानित करने वाले, दो समुदायों के बीच वैमानष्यता फैलाने वाले संदेश, फोटो व लेख अपने साथीयों के नम्बर पर या गु्रप पर भेजने की सूचना प्राप्त होती है। जिससे साम्प्रदायिक सद्भाव पर विपरीत असर पड़ता है। साम्प्रदायिक सद्भाव व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए इस प्रकार के आपत्तिजनक संदेश, फोटो, लेख को किसी अन्य को शेयर न करें, यदि कोई व्यक्ति जाने अनजाने में इस तरह के संदेश, फोटो, लेख किसी अन्य व्यक्ति को या ग्रुप में भेजेगा तो उस व्यक्ति,ग्रुप एडमिन व ग्रुप क्रिरीएटर के विरूद्ध आई0टी0 एक्ट एवं भादवि की धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

        पुराने एवं नये दोनों ही वाट्सअप यूजर्स को सोशल नेटवर्किंग साईट्स पर कोई भी पोस्ट करने से पूर्व निम्नलिलिखत सावधानियां रखना चाहिए -
1- किसी भी तरह के अश्लीलता फैलाने वाले मैसेज, लेख, फोटो या वीडियो को पोस्ट या
    शेयर न करें।
2- गाली-गलोंच वाले मैसेज या पोस्ट शेयर न करें।
3- धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले पोस्ट शेयर न करें।
4- अगर आप एडमिन हैं तो ऐसा करने वालों को गु्रप से तुरंत हटा दें व गलत पोस्ट करने
   वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करें।
5- राजनीतिक, सामाजिक, जात-पात, क्षेत्र या वर्ग के बारे में गलत मैसेज पोस्ट न करें।

ग्रुप में गलत पोस्ट डालने पर पोस्ट करने वाला व ग्रुप एडमिन दोनों ही जिम्मेदार होंगे व दोनों पर ही कार्यवाही की जावेगी । -
           शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को बताया जाता है कि संबंधित गु्रप में संबंधित सिम नंम्बर द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है। जिस पर पुलिस उस नम्बर के बारे में एवं गु्रप के एडमिन/मल्टीपल गु्रप एडमिन/ग्रुप क्रिएटर के बारे में जानकारी प्राप्त करती है क्योंकि इस प्रकार के अपराधों में ग्रुप एडमिन भी दोषी होता है गु्रप में डाले गये प्रत्येक कंटेंट की जिम्मेदारी एडमिन की होती है। अधिकांशतः इस प्रकार के कृत्य करने वाले व्यक्ति फर्जी डाक्युमेंट पर सिम लेते हैं जिससे पुलिस को उन तक पहुंचनें में समस्या आती है परंतु संबंधित गु्रप के एडमिन या ग्रुप क्रिएटर के माध्यम से पुलिस उस व्यक्ति तक भी पहुंच जाती है चूंकि ग्रुप एडमिन या ग्रुप क्रिएटर उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी होने पर ही उसे अपने ग्रुप में एन्ट्री देता है। किसी ग्रुप में मल्टीपल ग्रुप एडमिन होने की स्थिति में समस्त गु्रप एडमिन पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।  
सोशल नेटवर्किंग साईटस पर साम्प्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करने वाले, धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले मैसेज, कमेंट, फोटोग्राफ, टीका-टिप्पणी, लेख का प्रसारण वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, इन्सटाग्राम पर पोस्ट किया जाना कानूनी अपराध है, उपरोक्त क्त्य करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 153(क) 295 एवं सूचना प्रद्योगिकी कानून की धारा 66,67 के तहत कार्यवाही की जावेगी।
अतः सोशल नेटवर्किंग साईट्स का उपयोग करने वाले समस्त उपयोगकर्ताओं से अपील की जाती है कि इस प्रकार का कोई कृत्य न करें ।

Comments

  1. Ye galat pawar hai mail pradan mantri ban jau to Jo niyam banauga vahi much din take mama jaega chahe vo galat hi kyo na ho jab koi virodh karega to mail far kar niyam badal duga ESE hi aap me apni chanbin we bachne ke like ye niyam bana diya ki what's aap group ka admin jimmedar hoge Jo gunehgar ho use hi jimmedar mama jae admin KO nahi.apni shakti ka sahi upyog kare aap yuva abhikari hai yuvao ke sath Cale naki in me sath Jo hamare khilaf hai jai siya ram.

    ReplyDelete
  2. Ye galat powar hai mail pradhan mantari ban jau to Jo niyam banauga vahi mama jaega chahe vo galat hi kyo na ho jab koi virodh karega to mai dar kar niyam badal duga ESE hi aap me apni chan been se bachne ke like ye niyam bana diya ki what's aap group ka admin jimmedar hoge Jo gunehgar ho use hi jimmedar mama jae admin KO nahi.apni shakti ka sahi upyog kare aap yuva adhikari hai yuvao ke sath Cale naki un ke sath Jo hamare khilaf hai jai siya ram.

    ReplyDelete
  3. Ye galat power hai mail pradhan mantari ban jau to Jo niyam banauga vahi mama jaega chahe vo galat hi kyo na ho jab koi virodh karega to mai dar kar niyam badal duga ESE hi aap me apni chan been se bachne ke like ye niyam bana diya ki what's aap group ka admin jimmedar hoge Jo gunehgar ho use hi jimmedar mama jae admin KO nahi.apni shakti ka sahi upyog kare aap yuva adhikari hai yuvao ke sath Cale naki un ke sath Jo hamare khilaf hai jai siya ram.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश के कलेक्टर के मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश के सभी 51 जिलों के वर्तमान कलेक्टर  एवं मोबाइल नंबर Name of Collectors Mobile No. Indore Division 1 Shri Akash Tripathi Indore 9425046228 2 Smt. Jaishri Kiyawat Dhar 9425014681 3 Shri. Neeraj Dubey Khargone 9425679288 4 Shri Ravindra Singh Badwani 9826048793 5 Shri B. Chandra Shekhar Jhabua 9425418548 6 Shri M K Agrawal Khandwa 9425078735 7 Smt. J.P. Irene Cynthia Burhanpur 9406805660 8 Shri Shekhar Verma Alirajpur 9926581755 Ujjain Division 1 Shri Kavindra Kiyawat Ujjain 9425600332 2 Shri Ashutosh Awasthi Dewas 9425054358 3 Shri Sanjay Goyal Ratlam 9425928242 4 Shri Pramod Gupta Shajapur 9425019988 5 Shri Vinod Kumar Sharma Agar-Malwa 9425116338 6 Shri Sanjeev S...

Ujjain mqin adhikario ke mobile number

उज्जैन(म.प्र.) र्सिह्स्थ 2016 ------------------------------------- स्थानीय् प्रशासन के महत्वपूर्ण टेलीफोन नम्बर ----------------------'-------'------------🔷कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी   --------- 1    श्री कवीन्द्र कियावत        कलेक्...